Pratapgarh: निलंबित शिक्षक की बहाली के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन

"बीएसए को सौंपा ज्ञापन"

Update: 2025-02-23 06:51 GMT

प्रतापगढ़: संडवा चंद्रिका ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। वे निलंबित सहायक अध्यापक अंजनी सिंह की बहाली की मांग कर रहे थे। "अंजनी सर को बहाल करो" के स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ बच्चों ने बीएसए कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। बाद में छात्रों ने डीएम शिव सहाय अवस्थी को भी ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का दावा: आरोप निराधार

छात्रों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में अंजनी सिंह पर लगे आरोपों को गलत व निराधार बताया गया। बच्चों ने निवेदन किया कि पांच अप्रैल को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा है और अध्यापक की बहाली से उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हस्ताक्षर कर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कुछ दिन पहले संडवा चंद्रिका ब्लॉक के एक विद्यालय में सहायक अध्यापक अंजनी सिंह पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था, जिसके बाद बीएसए भूपेंद्र सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। बीएसए ने कहा कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News