प्रतापगढ़: स्वतंत्रता के अमृत काल में आज 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर श्रीमती माधुरी पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतापगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण एवं रामधन का गायन किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रतापगढ़ द्वारा सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा इन महापुरुषों के जीवन- संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं नैतिक मूल्यों की चर्चा की गई।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा कार्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए साफ सफाई भी की गई।