बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। पुलिस ने हाजी इकबाल के दूसरे बेटे जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके बेटों व अन्य करीबियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए थे। हाजी इकबाल के बेटे जावेद के खिलाफ भी रंगदारी मांगने, कोर्ट में जाली दस्तावेज दर्ज करने और जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे। तभी से ही पुलिस लगातार जावेद व अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी।

गुरुवार को सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि जावेद की गिरफ्तारी कहां से की गई है। सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार को जावेद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल के बेटे जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी लिखापढ़ी चल रही है। जिसके बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का एक पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। एक करीब दो सप्ताह पहले ही पुलिस ने हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Tags: