पुलिस ने प्रधानाध्यापक को 13 लाख गबन मामले में किया गिरफ्तार

Update: 2022-04-01 10:45 GMT

सिटी क्राइम न्यूज़: जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पछिया डीह उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधनाध्यपक संजय भारती पर विद्यालय भवन निर्माण में 13 लाख रुपये गबन का आरोपी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्त कर पूछताछ शुरु कर दी है। गबन के आरोपी संजय भारती वर्तमान में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदोखरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि संजय भारती की गिरफ्तारी गलत है।उन्होंने कार्य पूरा कर मापी पुस्तिका में अंकित करा दिया था ।जो निश्चित तौर पर सरकारी अभिलेख में संधारित है ।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को बंद करने की सिफारिश पुलिस से की थी। लेकिन ऐसा नहीं कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो गलत है।

उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हीरा साह ने पछिहा डीह में माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यक पर विद्यालय भवन निर्माण मामले में 13 लाख का गबन का आरोप लगाया था।गबन के आरोपी संजय भारती ने कहा मेरे द्वारा विद्यालय का भवन निर्माण करा दिया गया,और जेई के द्वारा एमबी भी बुक करा दिया गया।सर्व शिक्षा अभियान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा पूर्व में गबन का केश वापस लेने का लेटर स्थानीय थाना को दिया गया है। कार्य पूरा की बात को दस्तावेज में नहीं लाकर पुलिस ने मनमाने तरीके से गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News

-->