यूपी। वन महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी तहत मंगलवार को सोनभद्र में 3500 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारियों नेअपने आस-पास पौधे लगाने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की गई।
मण्डलायुक्त ने बताया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण और परिवेश को स्वच्छ और सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान स्लोगन भी जारी किया गया।
'वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा'।
'पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट'।
'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ'।
'पेड़ लगाये जीवन बचाए, इस धरती को स्वर्ग बनाये'।
'इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये'।