Pihani: अवैध खनन का भंडाफोड़, पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं
चालक मौके से फरार
पिहानी: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पिहानी कोतवाली पुलिस को रात में हल्का नंबर 3 जाजू पारा के जंगलों में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाल विद्यासागर पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए। खनन करने वाले लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि खनन अधिकारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल खनन कार्य रुकवाया।
सभी चार वाहनों को सीज कर दिया गया है। वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।