हमीरपुर: हमीरपुर में अक्सर युवाओं की फोटो वायरल होती रहती है। जिसमें युवा असलहों के साथ फोटो खिंचवा कर अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं। वहीं अब हमीरपुर की एक युवती का फोटो तमंचे के साथ सामने आया है। वायरल फोटो मौदहा कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

इस फोटो की जब पड़ताल की गई तो पता चला की यह मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पिपरौंदा गांव की रहने वाली युवती है। लोगों ने इस युवती का नाम नहीं बताया है। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से इसकी जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

पुलिस का कहना है, हम लोग लड़की की तलाश करेंगे। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस तरह की फोटो पोस्ट करना कहीं न कहीं समाज को गलत मैसेज देना होता है। हमारी टीम युवाओं से कहना चाहती है कि, उनको ऐसे कामों से बचना चाहिए।

Tags: