हरदोई सड़क हादसे में पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल

Update: 2026-02-20 18:20 GMT
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए एक सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी मनोज सरकार घायल हो गए हैं। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वे लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे। इस बीच, संडीला गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक नीली गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, उनकी नाजुक स्थिति देखकर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
यह एक्सीडेंट हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में रैसों गांव के पास हुआ। वह अपने दो दोस्तों के साथ लखनऊ जा रहे थे, लेकिन तभी सड़क पर अचानक नीलगाय के आने से कार अनियंत्रित हो गई और पाइपलाइन से टकरा गई। इस घटना में सभी लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मनोज सरकार पैरा-बैडमिंटन अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी हैं। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं और भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2018 में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी का अवार्ड मिला था। वह पैरा-बैडमिंटन में विश्व के नंबर 1 शटलर रह चुके हैं। मनोज सरकार के करियर की बात करें तो मनोज सरकार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई पदक जीते हैं, जिनमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने 2020 में टोक्यो पैरालंपिक्स में कांस्य पदक भी जीता था।
Tags:    

Similar News