PAC जवान के पांच वर्षीय पुत्र अयांश की सीवरेज टैंक में गिरने से मौत

Update: 2025-02-26 11:07 GMT
Kanpur कानपुर । कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां इलाके में पीएसी जवान प्रवेश कुमार के पांच वर्षीय पुत्र अयांश की सीवरेज टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां रो-रोकर बदहवास हो गई। वह बस बार-बार यही कह रही थी कि हे! भगवान ऐसा क्या गुनाह किया था, जो महाशिवरात्रि के दिन ही मेरा बेटा छीन लिया।
Tags:    

Similar News