Bareilly में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Update: 2025-06-22 08:20 GMT
Bareilly बरेली । मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
जिले में अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया रविवार को तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इसके चार दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।
Tags:    

Similar News