Orai: सड़क पार करते समय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Update: 2025-11-25 10:12 GMT

उरई; शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस के पहियों के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मोहल्ला रामनगर, उरई निवासी गोविंद दास गुप्ता (60) रोज की तरह सुबह बस स्टैंड पहुंचे थे। गोविंद दास बसों में माला बेचकर अपना गुजारा करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे वह सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग बस के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने बस चालकों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News