ओपी राजभर ने बताया, कब और किस दल से करेंगे समझौता सपा से किनारा, बसपा ने बंद किए दरवाजे

Update: 2022-07-27 18:00 GMT

सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर को नए ठिकाने की तलाश है। हालांकि अभी तक राजभर बसपा के साथ निकाह करने के दावे करते आ रहे थे, लेकिन बसपा ने भी उनके लिए दरवाजे बंद कर लिए हैं। बड़ी पार्टियों से गठबंधन ओम प्रकाश राजभर के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनका सपा से गठबंधन खत्म हो चुका है। इसके बाद पार्टी किस दल के साथ रहेगी, यह कार्यकर्ताओं की राय पर निर्भर है। वह बुधवार को मालवीय रोड स्थित एक सभागर में सुभासपा के बस्ती व देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक पिछड़ा समाज, आदिवासी, दलित समाज को जोड़ने का काम करेगी। राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल कमेटी बिच्छेलाल राजभर ने कहा कि प्रदेश को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 2024 का चुनाव निकट है और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को फैलाना है।


Tags:    

Similar News