सपा अध्यक्ष पर बरसे OP राजभर, अखिलेश को बताया अपरिपक्व नेता

बड़ी खबर

Update: 2022-10-09 12:18 GMT
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश के साथ गठबंधन टूटने के बाद सपा पर लगातार जुबानी हमला कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अभी परिपक्व नेता है। सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव सबको साथ लेकर चलते थे। राजभर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में सावधान यात्रा चला रहे हैं। यात्रा के दौरान राजभर ने सरकार पर हमला बोला। राजभर ने कहा कि गरीबों की जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी या नेताओं के दबाव में बेबस है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि लोग गरीबी-बेरोजगारी से जूझ रहे, सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है, गरीबों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुभासपा पिछड़े और दलितों के हक की लड़ाई लड़ रही है।
उनको सामाजिक न्याय दिलाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। गरीबों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना सरकार का दायित्व है, देश में जातिगत गणना कराना अनिवार्य है, जिससे दबे-कुचले समाज के लोगों को उन्नति के पथ पर लाया जा सके। राजभर ने पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते ये बातें कही। राजभर ने कहा कि सरकार गरीबों के उपचार के लिए निशुल्क व्यवस्था करें, जिससे प्रदेश उन्नति की राह पर अग्रसर हो सके। पत्रकारों के हितों में पत्रकार आयोग का गठन किया जाए। इससे पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी में जुटी है इसे लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार तक सावधान यात्रा चला रही है। रथ यात्रा का 28 अक्टूबर को बिहार में समापन होगा।
Tags:    

Similar News