Saharanpur सहारनपुर : पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी के गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह शहर के होटल रिडेक्सन से संचालित किया जा रहा था, जहां से आरोपित विदेशों में वायरस वाले मैसेज भेजकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे।
पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सहारनपुर पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि होटल रिडेक्सन से एक गिरोह विदेशियों से ऑनलाइन ठगी कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। आरोपियों ने ठगी करने के लिए वायरस से संबंधित फर्जी संदेश भेजे थे, जिनमें बैंक खातों और व्यक्तिगत जानकारी की चोरी की जाती थी।