सिसौली में नववर्ष के उपलक्ष्य में भाकियू ने किया राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन

Update: 2023-01-01 15:26 GMT
सिसौली। भाकियू मुख्यालय किसान भवन में नववर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने सभी जीव धारियों के मंगलमय वर्ष की कामना की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सहित उपस्थित जनसमुदाय ने यज्ञ में आहुतियां दी।
इस अवसर पर गौरव टिकैत, किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,अभिजीत बालियान, मा ओमपाल बंजी, पुरूषोत्तम आर्य, रोहित बालियान, सागर सोदाई, विनय वाल्मिकी, तनुज, उदय आदि मौजूद रहे।

Similar News