unnao उन्नाव : रक्षाबंधन के दिन उन्नाव जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमर राजपूत नामक डिलीवरी ब्वाय की गर्दन में कांच लगे मांझे से कट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
वह बकाया रुपये लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन हरदोई पुल के पास उसकी गर्दन में मांझा फंस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अमर राजपूत की मौत उस समय हुई जब वह अपने काम से बकाया रुपये लेने निकला था। हरदोई पुल के पास अचानक उसके गर्दन में कांच लगे मांझे का उलझना उसकी मौत का कारण बन गया। मांझे से हुई चोट इतनी गहरी थी कि अमर की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के बावजूद वह बच नहीं सका।