Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सियाराम विश्वकर्मा के परिवार को आर्थिक सहायता, जमीन का पट्टा और आवास से संबंधित दस्तावेज सौंपे।
मंत्री राजभर ने बताया कि यह मदद योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, करीब 1.5 बीघा जमीन का पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया गया है। राजभर ने पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनते हुए उन्हें हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा व पुनर्वास के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी राज्य में माहौल बिगाड़ने और दंगे कराने की कोशिश कर रही है। राजभर ने कहा कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत है और किसी भी अपराधी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में मंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Tags: