ओ माय फ्रेंड गणेशा, तू रहना साथ हमेशा', पर थिरके बच्चे हरदोई गणेश महोत्सव

Update: 2022-09-08 14:17 GMT

हरदोई। शहर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में विराजमान गणपति पूजा पंडाल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन कलाकारी का नमूना पेश किया। 'ओ माय फ्रेंड गणेशा, तू रहना साथ हमेशा' पर थिरके तो सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शहर के डा.रामदत्त चौराहा पर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्पेशल कार्यक्रम रखा गया था।

बच्चों ने पहले भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया, उसके बाद अग्रिमा, अनन्या रिद्धिमा, अनायास, क्रिषा, एंजेल, नित्या, वैष्णवी, अर्जुन व अर्तमन ने भगवान गणेश की वेशभूषा में अमोघ रस्तोगी के साथ कदम-ताल करते हुए 'ओ माय फ्रेंड गणेशा, तू रहना साथ हमेशा' पर बेहतरीन डांस पेश किया।

बच्चों की इस कलाकारी को देख कर खचाखच भरा समूचा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महोत्सव के संचालकों ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाए और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News