Noida: नोएडा में पुलिस कार्रवाई से 353 इनामी बदमाश गिरफ्तार
इनामी बदमाशों के खिलाफ नोएडा पुलिस की कार्रवाई
नोएडा: विगत पौने चार वर्ष में नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 353 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इनमें एक लाख रुपए के इनाम घोषित दो बदमाश, 50 हजार रुपए के नाम घोषित पांच बदमाश, 25 हजार रुपए के नाम घोषित 169 अभियुक्त, 20 हजार रुपए के इनाम घोषित 20 अभियुक्त, 15 हजार रुपए के इनाम घोषित 54 बदमाश, 10 हजार रुपए के इनाम घोषित 80 बदमाश, 5 हजार रुपए के इनाम घोषित 21 बदमाश, तथा ढाई हजार के नाम घोषित 2 बदमाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के
उन्होंने बताया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।