Noida: बदमाशों ने दो महिलाओं से लूटा सामान, इलाके में मचा हड़कंप
दो महिलाओं से दिनदहाड़े लूट, बदमाशों की तलाश में पुलिस
नोएडा: नोएडा के विभिन्न जगहों से अज्ञात बदमाशों ने दो महिलाओं से मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को लोकेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ फ्यूजन होम अपार्टमेंट के मार्केट में खरीदारी करने के लिए गए थे। उनके अनुसार इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट लिया। उनकी पत्नी के चैन का वजन करीब 20 ग्राम था। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ज्योति नामक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गाजियाबाद की रहने वाली है। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर 52 के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।