नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के कमरे में युवक का शव पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। युवक, युवती का परिचित बताया जा रहा है। वह निजी कंपनी में काम करता था। युवती अपनी बहन के साथ कंपनी गई थी। शाम को लौटी तो घटना की जानकारी हुई।
मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीनआर्क सोसायटी में एक युवती ने 12वीं मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती मुंबई से अपने प्रेमी से मिलने के लिए नोएडा आई थी। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।