Noida: लोन दिलाने के बहाने 41 हजार की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR
पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 में शिकायत दर्ज कराई
नोएडा: थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 41 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति चौड़ा गांव का निवासी है। उसने हाल ही में एक ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को लोन कंपनी का अधिकारी बताया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर उसे झांसे में लिया और अलग-अलग किश्तों में 41 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो लोन मिला और न ही आरोपी का दोबारा कोई संपर्क हुआ।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।