Noida: ऑपरेशन के नाम पर चंदा जुटाने को बनाया फर्जी पुलिस थाना

Update: 2025-08-11 09:56 GMT
Noida नोएडा : पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस एवं अपराध जाँच ब्यूरो के नाम पर एक फर्जी कार्यालय चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जनता को गुमराह करने, सरकारी अधिकारियों का रूप धारण करने और जाली दस्तावेजों, फर्जी पहचान पत्रों और पुलिस-नुमा चिन्हों का इस्तेमाल करके पैसे ऐंठने का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह खुद को सरकारी कर्मचारी बताता था, अपनी वेबसाइट www.intlpcrib.in के ज़रिए चंदा इकट्ठा करता था और खुद को वैध दिखाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र ऑनलाइन दिखाता था।
Tags:    

Similar News