पड़ोसियों ने प्रधान को विवाद के चलते मारी गोली, पुलिसकर्मियों पर भी किया हमला

Update: 2022-08-20 08:08 GMT

बागपथ क्राइम न्यूज़: बावली गांव में पतंगबाजी के विवाद में प्रधान को कुछ युवकों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि इस घटना में 2 पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इसकी जानकारी उच्च अफसरों को फि गई। सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग रहे थे, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला: बावली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गौरव ग्राम प्रधान है। बावली गांव में रहने वाली अमरपाल के घर में एक व्यक्ति बीमार था, जिसका हाल-चाल लेने के लिए गौरव तोमर उसके घर चले गए। इसी दौरान अमरपाल और उसके पड़ोसी के बीच पतंगबाजी को लेकर विवाद हो गया। ग्राम प्रधान उस विवाद को सुलझाने गए तो कुछ लोगों ने प्रधान पर हमला बोल दिया। इसी हमले के दौरान एक युवक ने प्रधान पर फायर झोंक दिया। गोली प्रधान के सिर को छूती हुई निकल गई। छर्रा लगने से प्रधान घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी राजन और मोहित पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी थी।

गांव में तनाव का माहौल: सीओ युवराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों और पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने घायल प्रधान को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्रधान को मेरठ के लिए रेफर दिया। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि पतंगबाजी के विवाद में यह घटना हुई है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News