NCR Modinagar: तिबड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक के पैर में लगी गोली

"निजी अस्पताल में भर्ती"

Update: 2025-02-06 08:03 GMT

मोदीनगर: तिबड़ा गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में युवक के पैर में गोली लग गई। युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि कार्तिक अवैध असलहा लेकर घूम रहा था, उसकी गोली चलने से कार्तिक घायल हुआ है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नगर के एक निजी अस्पताल ने तिबड़ा गांव निवासी कार्तिक को गोली लगने से घायल होने की सूचना दी। युवक को गली लगने की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर रंजिशन फायरिंग करने का आरोन लगाया। पुलिस ने घायल कार्तिक से पूछताछ की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। गोली कार्तिक के पैर में लगी थी। एसीपी ने बताया कि बुधवार रात कार्तिक अपने गांव निवासी दोस्त गणपत के साथ टहल रहा था। उसने कमर में अवैध असलहा लगा रहा था। असलहा से गोली चल गई। गोली कार्तिक के पैर में लगी। पुलिस असलहा के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्तिक पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News

-->