लोनी: बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक पर दिल्ली में रहने वाली ताई की बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पहले यह मुकदमा दिल्ली में दर्ज हुआ था। बाद में बार्डर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दिल्ली के एक थाने से जीरो एफआईआर शनिवार को लोनी बॉर्डर थाना पर दर्ज हुई है। दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। उनके माता-पिता फरीदाबाद में रहते हैं। वह दिल्ली में अपनी ताई के घर रहती है। उनकी ताई लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती हैं। वह अपनी ताई के घर कुछ दिनों के लिए गई थी। यहां ताई के बेटे ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उनके साथ फरीदाबाद में भी दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले उनके पेट में दर्द होने लगा। बाद में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान दर्ज हुए हैं। बयान में पीड़िता ने अपने आपको को 19 साल का बताया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: