इंदिरापुरम: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता प्रभाकर झा ने वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी रमेश कुमार बुद्धिराजा और पुनित, राजू व मीनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि रमेश के भूखंड पर अवैध निर्माण किया गया था। इसे पिछले साल ध्वस्त भी किया था, लेकिन अब फिर से बिना नक्शा स्वीकृति के अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
वहीं सेक्टर पांच में ही पुनित, राजू और मीनाक्षी के भूखंड पर भी स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण कार्य कराया जा रहा था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।