Nawabganj: विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

"आधा दर्जन घायल"

Update: 2025-02-01 06:25 GMT

नवाबगंज: दो पक्षों में हुए विवाद के चलते जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी मेंं भर्ती कराया गया। दोनों ओर से पुलिस को जवाबी तहरीर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम कडि़उली में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे दोनों तरफ से तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक पक्ष से उमेश चंद्र पुत्र नेकसेलाल लाल, सविता देवी पुत्री हंसराज, द्वितीय पक्ष से उदयवीर पुत्र मेघ सिंह, संजीव पुत्र अमर सिंह, अतुल पुत्र प्रवेश कुमार दोनों पक्षों से गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्ष पक्षों की ओर से जवाबी तहरीर दी गयी है। दोनों पक्षों को डॉक्टरी परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा गया है।

Tags:    

Similar News

-->