हमीरपुर पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Update: 2023-02-04 12:18 GMT
हमीरपुर। हमीरपुर में आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा था। यहां इन्हें दो तीन गांवों में आम जन से संवाद करने के लिए चौपाल लगानी थी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी सहित स्वामी प्रसाद मौर्या पर जम कर निशाना साधा और राम चरित्र मानस को जलाने वाली ओबीसी महासभा को जेब की टीम कहा। संजय निषाद ने कहा की भारत हिन्दू था हिन्दू का रहेगा। पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य सहित समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया, मंत्री ने कहा कि समाजवादी को खत्म करने का यह लोग काम कर रहे हैं। समाजवाद की परिभाषा यह लोग नहीं जानते, अगर समाजवादी होते तो यह लोग किसी धर्म के बारे में कुछ बोलने से बचते।
जो धर्म के खिलाफ बोलता है वह अधर्मी होता है। संजय निषाद ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग क्या भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं, या क्रिशचन राष्ट, इन लोगों को बताना चाहिए। मुगलों ने हमारे देश पर सैकड़ों साल राज किया है, हमारे पुरखों ने मुगलों से लड़ के देश को आज़ाद कराया है। भारत हिन्दू राष्ट्र था हिन्दू राष्ट्र रहेगा। हमीरपुर में आम जन से संवाद करने पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने आज रामचरित्र मानस को जलाने वाली ओबीसी सभा को जेब की पार्टी बताया है। मंत्री ने कहा कि अभी तक यह सभा कहां थी, क्या इन्होंने आज तक ओबीसी को उनका अधिकार दिलाने के लिए कोई सम्मेलन किया है। क्या कभी इन्होंने ओबीसी का नेतृत्व करते हुए हमसे या मुख्यमंत्री से या प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।
Tags:    

Similar News

-->