अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के टांडा तहसील अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट के पास अम्बेडकर प्रतिमा के प्रांगण में धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने मांग की गिरफ्तार पदाधिकारी को जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष साजन राजभर ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के टांडा विधानसभा अध्यक्ष को पुलिस ने जबरन घर से उठाकर बन्द कर दिया। उन्हें लगातार परेशान कर रही है, जिससे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओ में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के टांडा विधानसभा अध्यक्ष की जल्द रिहाई की जाए। दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।