मेरठ में भाजपा नेता की मौत का रहस्य खुला

Update: 2023-06-11 09:00 GMT

मेरठ: मेरठ में भाजपा नेता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मौत से पहले का विवाद सामने आ गया। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात को शराब के नशे में निशांक ने बदसलूकी और मेरे बाल तक काट दिए। बताया गया कि तमंचे से मारने दौड़ा तो हाथापाई में गोली निशांक को ही लग गई।

बता दें कि शनिवार सुबह घर निशांक गर्ग का शव मकान के अंदर ही मिला। निशांक के सीने पर गोली लगी हुई थी। पत्नी ने बताया था कि रात में करीब तीन बजे निशांक ने नशे में मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई थी। वहीं, रात को निशांक और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी पुलिस को मिला है।

पुलिस पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है। शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल पर दौड़े। सूचना पर सीओ दौराला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया था।

बताया गया कि भाजपा नेता निशांक गर्ग ने लगभग 13 साल पूर्व अशोकपुरी निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा विधान व बेटी कश्वी हुए।

Tags:    

Similar News

-->