Muzaffarnagar: विष्णुलोक के संचालक ललित शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
शोक की लहर
मुजफ्फरनगर: विष्णुलोक के संचालक और वरिष्ठ ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा का सोमवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिजनौर से लेकर मुजफ्फरनगर तक शोक की लहर दौड़ गई। पंडित ललित शर्मा लंबे समय से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 9 बजे गंगा बैराज पर संपन्न हुआ।
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक स्थित विष्णुलोक संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित विष्णु शर्मा के पुत्र पंडित ललित शर्मा पिता के निधन के बाद बिजनौर में विष्णुलोक धार्मिक संस्थान का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें मुंह में कैंसर की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
दैनिक रॉयल बुलेटिन परिवार ने पंडित ललित शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।