Muzaffarnagar: राकेश टिकैत पर हमला करने वाले भी आतंकवादियों से कम नहीं: इकरा हसन
"टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादी"
मुजफ्फरनगर: टाउनहाल प्रकरण के विरोध में जीआईसी मैदान पर हुई भाकियू की इस पंचायत में सपा की कैराना सीट से सांसद इकरा हसन भी पहुंची। सपा सांसद ने मंच से बोलते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करने वाले भी आतंकवादियों से कम नहीं हैं। कल की घटना बेहद निंदनीय है। इस देश में हर व्यक्ति आतंकवाद के खिलाफ है।
सांसद इकरा ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और आतंकियों पर लानत भेजते हैं, लेकिन आक्रोश रैली में कोई जाता है तो समर्थन करने जाता है। राकेश टिकैत ने अपने लिए काम नहीं किया बल्कि दूसरों के हक की लड़ाई लड़ी। वह हर जगह सबसे पहले पहुंचते हैं। ऐसे में उनका इस तरह से अपमान जनता और किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।