Muzaffarnagar: स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की चैकिंग का विरोध किया

भाकियू ने अफसरों को हड़काकर भगा

Update: 2024-10-12 07:21 GMT

चरथावल: कस्बा चरथावल में चेकिंग के लिए गई ऊर्जा निगम के अधिकारियों की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। चेकिंग के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम अधिकारियों को जमकर हड़काया। मौके की नजाकत देख निगम अधिकारी चले गए। जबकि विजिलेंस पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को समझाते रहे।

गुरुवार को ऊर्जा निगम एसडीओ, जेई और अन्य तकनीकी अधिकारी विजिलेंस पुलिस के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने जैसे ही चेकिंग शुरू की स्थानीय लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रात के समय ऊर्जा निगम के अधिकारी घरों में घुसकर चेकिंग कर रहे हैं। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

लोगों के विरोध को देखते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारी वहां से चले गए, जबकि स्थानीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ धरना शुरू कर दिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत किया गया। उन्होंने कहा कि यह रूटीन चेकिंग थी, किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया।

Tags:    

Similar News

-->