Muzaffarnagar: गगन ब्रिक्स फिल्ड में ईंटों की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

गगन ब्रिक्स फिल्ड में मचा कोहराम

Update: 2025-04-05 11:22 GMT

मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सैदपुर नंगला गांव में स्थित चेयरमैन के गगन ब्रिक्स फिल्ड पर काम के दौरान 20 वर्षीय मजदूर बादल पुत्र श्यामलाल की ईंटों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। भट्टे पर काम करने वाले कामगारों नें कड़ी मशक्कत के बाद ईंटों के ढेर के बीच से JCB मशीन की मदद से बादल के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा उस वक्त हुआ जब बादल भट्टे के अंदर कच्ची ईंटों की भराई का काम कर रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, वह अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त था, तभी अचानक ईंटों का ढेर सरकने लगा। देखते ही देखते पूरी दीवार भरभराकर गिर पड़ी और बादल उसके नीचे दब गया।

सीओ सदर देवव्रत बाजपेई जानकारी देते हुए बताया कि थाना चरथावल पुलिस को एक युवक के ईंट के मलबे में दबने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मजदूर को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सा कौन है उसे मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News