Muzaffarnagar: पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाला किन्नर की हुई मौत

गणमान्यों ने उनकी मौत को सामाजिक क्षति बताया

Update: 2024-09-30 06:16 GMT

मोरना: मोरना की प्रसिद्ध किन्नर व सामाजिक नेता बाला किन्नर का शनिवार की देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। रविवार की सुबह उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। बाला की मौत से किन्नर समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गणमान्यों ने उनकी मौत को सामाजिक क्षति बताया है।

मोरना निवासी 75 वर्षीय बाला किन्नर की शनिवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। हृदयाघात होने पर उन्हें मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाला किन्नर की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनके आवास पर पहुंची राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी,राष्ट्रीय महिला एकता संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर, तहसील अध्यक्ष रीना किन्नर, सोनिया, डोली कांधला, रेखा गुरु, रेशमा गुरु, पप्पी गुरु, बनेनी गुरु ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिया किन्नर ने बताया कि बाला किन्नर बेला गुरु शामली की शिष्या थी। सोनिया किन्नर व मुस्कान किन्नर उनकी शिष्या के रूप में कार्य करेगीं। स्वर्गीय बाला किन्नर मोरना व भोपा क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य रही हैं। एक बार विधायक प्रत्याशी व एक बार ग्राम प्रधान प्रत्याशी तथा गत चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड 43 से सदस्य पद की प्रत्याशी रही थी।

बाला किन्नर को सामाजिक सेवक के रूप में जाना जाता है। उनके निधन पर पूर्व प्रधान शहज़ाद अंसारी, हरि गोपाल माहेश्वरी, संजय रवि, मनव्वर जैदी, डॉ.एस.पी. भार्गव, बिजेन्द्र उपाध्याय, हातिम अंसारी आदि ने दु:ख प्रकट किया है।

Tags:    

Similar News

-->