देश को आगे ले जाने के लिए मतदान अवश्य करें: मौलाना अमीनुल हक कासमी

Update: 2022-02-19 12:31 GMT

भारत एक लोकतांत्रित देश है, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। यहां के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि, वह अपने मताधिकार का सही प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मजबूत करे। यह बातें शनिवार को जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने कही। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दी है। भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाया ताकि लोकतंत्र में विभिन्न धर्मो व संस्कृतियों के लोग एक साथ रहें। लोकतंत्र की रक्षा ही देश की रक्षा है, लोकतंत्र जितना मजबूत होगा देश उतना ही अच्छा बनेगा। यहां सरकार लोगों के मत से बनती है।


मौलाना ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रित देश में मत का बड़ा महत्व होता है। वहां के नागरिकों का देश के प्रति कर्तव्य होता है कि वह अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। आजकल लोग दैनिक कार्यो में इतने व्यस्त होते हैं कि मतदान जैसे महत्वपूर्ण काम को प्राथमिकता नहीं देते हैं। यह बहुत बड़ी नासमझी है। उन्होंने बताया कि हम देश प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिये जिसको बेहतर समझें उसका चुनाव करें, लेकिन मतदान अवश्य करें। पुरूष भी और महिलाएं भी अपने इस अधिकार के प्रयोग में कोताही ना करें।

Tags:    

Similar News

-->