मुर्शिदाबाद: मतदाता सूची के गहन पुनरिक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिये राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल बुधवार को दिन के अंत में मुर्शिदाबाद पहुंचे। अपराह्न चार बजे के आसपास उनके जिले में पहुंचते ही वे सीधे सर्किट हाउस गये। बैठक मूल रूप से जिलाधिकारी कार्यालय में होने वाली थी, लेकिन अंत में सर्किट हाउस के सभाकक्ष में ही सभी तैयारियां की गईं।

साढे चार बजे बैठक शुरू होनी थी, हालांकि शुरुआत में कुछ देर हुई।

जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न महकमा शासक और बीडीओ पहले से ही बैठक स्थल पर मौजूद थे।

इससे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल नदिया जिले में एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा के लिये पहुंचे थे। वे पूर्वाह्न 11 बजे कृष्णनगर के जिला प्रशासनिक भवन में पहुंचे और नदिया के जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।

Tags: