Muradnagar: रेवड़ा-रेवड़ी गांव में गाड़ी में बैठने के विवाद में मजदूर का सिर फोड़ा
आरोप है कि गार्ड ने डंडा मारकर हनी का सिर फोड़ दिया
मुरादनगर: रेवड़ा-रेवड़ी गांव में गाड़ी में बैठने को लेकर हुए विवाद में गार्ड ने डंडा मारकर मजदूर का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मेरठ के दौराना सकौती टांडा निवासी हनी कश्यप मुरादनगर में रेवड़ा-रेवड़ी गांव स्थित एक टायर फैक्टरी में मजदूरी करता है।
केस दर्ज कराया है कि गाड़ी में बैठने को लेकर उसका फैक्टरी के गार्ड से विवाद हो गया। आरोप है कि गार्ड ने डंडा मारकर हनी का सिर फोड़ दिया।