Muradnagar: इंस्टाग्राम पर छात्रा की फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाली

"पुलिस जांच में जुटी"

Update: 2025-04-04 09:15 GMT

मुरादनगर: इंस्टाग्राम पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर प्रोफाइल पर छात्रा का अश्लील फोटो लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6ळदिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज में युवती बीटेक की छात्रा है। आरोप है कि किसी ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। आईडी के प्रोफाइल पर छात्रा की अश्लील फोटो लगा दी। इतना ही नहीं आरोपी फर्जी आईडी से छात्रा के सहपाठियों व रिश्तेदारों को रिक्वेस्ट भेज रहा है। छात्रा को इस बात का पता चला तो उसने आईडी डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने छात्रा से हाफ नेक्ड फोटो भेजने की मांग की। मना करने पर आरोपी छात्रा को ब्लैक मेल कर लगा।

वह छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जबकि छात्रा फर्जी आईडी बनाने वाले को जानती तक नहीं है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News