समारोह पूर्वक पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने स्नानघर का किया शुभारंभ

बड़ी खबर

Update: 2022-10-18 09:54 GMT
अंबेडकर नगर। नगर पालिका अकबरपुर अंतर्गत नई सड़क कोडरा की बगिया के पास निर्मित बारात घर में स्नान घर का समारोह पूर्वक नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि बारात घर जैसी सार्वजनिक जगहों पर स्नान घर के ना होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था खास करके स्नान घर के ना होने से महिलाओं को विशेष मुश्किल होती थी। अब स्नान घर के शुभारंभ के पश्चात क्षेत्रवासियों को तथा महिलाओं को विशेष रूप से स्नान घर के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि नगर वासियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहेंगे। नगर वासियों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर नगर पालिका द्वारा क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका के साथ अध्यक्ष प्रातिनिधि मनोज गुप्ता ,वार्ड सभासद ज्ञान मोदनवाल , अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय , सफ़ाई निर्माण बाबू बिजेंद्र निषाद एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही।
Tags:    

Similar News