बागला कालेज में आरओ चिलर प्लांट का पालिकाध्यक्ष श्वेता ने किया लोकार्पण

Update: 2023-07-18 07:55 GMT

हाथरस: शहर के बागला इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित आरओ तथा चिलर प्लांट का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी द्वारा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने बताया कि 14वें वित्त के अंतर्गत स्थापित यह आरओ तथा चिलर प्लांट 500 लीटर प्रति घंटा की क्षमता का है। जिससे विद्यार्थियों को शुद्ध जल तथा गर्मियों में शुद्ध के साथ साथ शीतल जल पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर तथा पटका पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने विद्यालय में आरओ प्लांट स्थापित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि विद्यालय की नगर पालिका से संबंधित अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा और जो भी विकास कार्य संभव होंगे वह सभी कराए जाएंगे।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ,रामकुमार उपाध्याय, अरविंद चैहान, सत्य प्रकाश, संजीव चैधरी, ज्ञानेंद्र यादव, वसंत कुमार ,कमलेश, नीलम उपाध्याय, चंद्रगुप्त मौर्य, प्रताप सिंह, श्याम अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे

Tags:    

Similar News