नगर निगम के कर्मचारी नहीं वसूल सकते डोर टु डोर कूड़ा उठान का शुल्क

शुल्क नगर निगम

Update: 2022-07-30 10:27 GMT

Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : डोर टु डोर कूड़ा उठान का शुल्क नगर निगम के कर्मचारी नहीं वसूल सकते हैं। नगर निगम प्रशासन को ऐसी शिकायतें मिली हैं जिसके बाद चेतावनी दी गई है।शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को दी गई है। इससे संबंधित किसी जानकारी या शिकायत के लिए 0542-2720005 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उठान के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क तय हैं। शुल्क के बारे में जानकारी के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1800-419-9601 पर संपर्क कर सकते हैं। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि यदि नगर निगम कर्मचारी द्वारा शुल्क वसूलने की शिकायत मिले तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

source-hindustan


Tags:    

Similar News