वृंदावन में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-07-31 16:53 GMT
मथुरा के वृंदावन में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर दुकानदारों ने हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने एक महिला सहित दो को हिरासत में ले लिया। शनिवार को नगर निगम की टीम ने छटीकरा तिराहे से लेकर प्रेम मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया। जैसे ही टीम प्रेम मंदिर के पास तभी एक दुकानदार पर बैठी महिला और पुरुष ने नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया। कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की गई। जैसे ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे दोनों भाग खड़े हुए।
पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिला और पुरुष को पकड़ लिया और थाने ले आई। इधर, हरियाली तीज के दृष्टिगत रखते हुये अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर द्वारा नगर निगम की टीम के साथ बैठक की।
पर्व पर होने वाले भंडारे, प्रसाद वितरण करने वाली संस्थाओं की सूची बनाकर भंडारा करने वाले आयोजकों को सफाई कराने एवं आयोजकों को नियम/शर्तों से अवगत कराते हुए प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता (सिविल), रामानंद त्यागी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी, अरुण कुमार अवर अभियंता सिविल आदि थे।

Similar News