मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा तोहफा, जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं

Update: 2023-02-10 09:15 GMT

लखनऊ: सीएम योगी को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे आज पूरी दुनिया के लिए भारत आशा का केंद्र बन गया है। वैसे ही आज नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बन गया है।

नोएडा से गोरखपुर तक लोगों में जोश दिख रहा है। अंबानी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की बात हो या इंफ्रा की बात हो, ईज ऑफ डूइंग की बात हो, यूपी ने बहुत विकास किया है। इसी दौरान रिलायंस चेयरमैन ने ऐलान किया है कि इसी साल के अंत तक यूपी के सभी जिलों में 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।

लखनऊ पुण्यभूमि, लक्ष्मण की भूमि: मुकेश अंबानी

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के बाद रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने समिट को संबोधित किया। मुकेश अंबानी ने संबोधन में कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। लखनऊ पुण्यनगरी है, लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है, भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की भूमि है। अंबानी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं, देश ने बहुत विकास किया है।

भारत तेजी से ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था: बिड़ला

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिडला ने उद्घाटन सत्र को सबसे पहले संबोधित किया। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत में कई संभावनाएं हैं। पीएम मोदी पर 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास है। मुझे विश्वास है कि अमृतकाल में हमारी प्रगति वैश्विक समृद्धि की एक नींव होगी। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी एक अहम रोल अदा करेगा।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज यानि शुक्रवार से तीन दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

बता दें कि इस साल 2023 के इनवेस्टर्स समिट में 20 से ज्यादा देशों के 10 हजार डेलिगेट्स शामिल होंगे। यूपी के इनवेस्टर्स समिट में 25 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का प्रस्ताव आया है। 17 हजार से ज्यादा MoU साइन हो चुके हैं और आज कई और MoU साइन हो सकते हैं। सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट का प्रस्ताव पश्चिमी यूपी में आया है।

Tags:    

Similar News

-->