Moradabad: जिम से वापस लौट रहे सिपाही की युवको ने की पिटाई , दो भाई गिरफ्तार

Update: 2024-08-15 11:02 GMT
Moradabad मुरादाबाद। रामगंगा विहार के गजल बार रोड पर स्थित यूके फिटनेस जिम से एक्सरसाइज कर वापस पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही के साथ दो सगे भाईयों व उनके साथ के लड़कों ने जमकर मारपीट की। अब पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही सम्राट की मनु और शिवा वर्मा से जिम में कहासुनी हो गई थी।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में यूके फिटनेस जिम से 13 अगस्त को एक्सरसाइज कर वापस पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही सम्राट को करीब नौ बजे जिम करने वाले मनु वर्मा, शिवा वर्मा व मनीष सहति चार-पांच अज्ञात लड़कों ने रास्ते में घेर लिया। सभी ने सम्राट से साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान सम्राट की जेब मे रखा आईफोन मोबाइल भी टूट गया। होश में आने पर सम्राट ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर सिविल लाइन पुलिस को दी। प्रार्थना पत्र के आधार पर जान लेने की नियत से पुलिस ने तीन नामजद वा 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने दो सगे भाई मनु और शिवम वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि दो भाईयों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->