Moradabad: नशीला पदार्थ पिला भाभी से दुष्कर्म, पति ने करवाया गर्भपात

Update: 2024-06-28 13:24 GMT
Moradabad मुरादाबाद : डिलारी क्षेत्र की एक महिला ने देवर पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने पति पर भी गर्भपात कराने का आरोप लगाकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि करीब ढाई साल पहले उसका निकाह मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति के अन्य महिलाओं से संबंध है।
आरोप है कि उसका पति उसके पास कम आता था और उसे उसे खाने में नशीला पदार्थ खिला देता था। जिससे वह पूरी रात बेहोश रहती थी। महिला का आरोप है कि एक दिन देवर ने भी उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए, लेकिन कुछ दिन बाद हुई पंचायत के बाद पति उसे ससुराल ले आया।
महिला का आरोप है कि करीब नौ माह पहले उसके ननदोई और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत ससुराल वालों से करने पर उन्होंने उसे अलग कमरा दिला दिया। आरोप है कि डेढ़ माह की गर्भवती होने पर पति ने दूसरे का बच्चा होने की बात कहकर उसका गर्भपात करा दिया।
हालत बिगड़ने पर उसे ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तलाक
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि करीब चार साल पहले उसका निकाह थाना डिलारी क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हुआ था। कम दहेज देने को लेकर उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे।
महिला का आरोप है कि 20 माह पहले वह कमरे में थी। तभी उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो आरोप है की पति ने उसे तलाक दे दिया। वह अपने मायके में रहने लगी।
बाद में समझौता हो जाने पर वह फिर से ससुराल में आ गई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। महिला का आरोप है कि सात मई को एक पड़ोसी उसे अपने साथ बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन पर ले गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News

-->