Moradabad: महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

"शिवालयों में उमड़ी भीड़"

Update: 2025-02-26 10:54 GMT

मुरादाबाद: महाशिवरात्रि का पर्व शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। गंगाजल, बेलपत्र और धूतरा अर्पित कर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सुबह 4:30 बजे से जलाभिषेक शुरू

महानगर के प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर में कांवड़ लेकर आए भक्तों ने सुबह 4:30 बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया था। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र और धूतरा अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की।

शहर के प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब

शहर के लाइनपार माता मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर, कालेश्वर धाम और प्राचीन काली मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। भक्तों ने व्रत रखकर शिवजी की उपासना की और मंदिरों में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जहां श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News