Moradabad: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, खोखा संचालकों ने जताया विरोध

Update: 2025-06-20 04:33 GMT

मुरादाबाद: नगर निगम ने लाइनपार मंडी गेट के सामने कई वर्षों से स्थापित अवैध खोखों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्षेत्रीय टैक्स इंस्पेक्टर केशव विश्नोई और नगर निगम की पूरी टीम मौजूद थी।

अधिकारियों ने बताया कि खोखा संचालकों को कई बार चेतावनी और नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे नियमों की अनदेखी करते रहे। इसलिए मजबूरन यह ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गई।

खोखे के मालिकों का कहना है कि वे पिछले दस वर्षों से अपनी दुकानें चला रहे थे। अब उनका सवाल है कि उन्हें वैकल्पिक स्थान प्रदान किया जाएगा या नहीं, और आगे प्रशासन की ओर से क्या निर्णय लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News