मुरादाबाद: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक युवक का शव नाले के पास पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की सिर पर किसी तेज वस्तु से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक का पड़ोस के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था, इसलिए प्रथम दृष्टया यह हत्या रंजिश के चलते हुई मानी जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Tags: